कोरोनाः भाजपा से उठी हूंकार, कोई नहीं सुन रहा सरकार!

  • सिस्टम के सामने लाचारी दिखाने तक सीमित है भाजपाईयों की सक्रियता
  • मदद के नाम पर जुबानी खर्च भर कर रहे बडे नेता

मथुरा/ मदन सारस्वत। मथुरा जनपद मे सत्ताधारी दल में कद्दावर नेताओं की भरमार है। रणनीतिकतौर पर बेहद खास रहने वाले मथुरा के नेताओं के उपर तक लोगों से घनिष्ठ संबंध रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से तमाम संस्थाएं और संगठन भी यहां से चल रहे हैं। बावजूद इसके भाजपा से उठने वाली हर हूंकार लाचारी और बेबसी की जुबान ही बोल रही है। यहां तक कि प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा लगातार बैठक ले रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं, लेकिन इस कावायद में जुबानी खर्च से ज्यादा अभी कुछ जुडा नहीं है। मथुरा शहर सीट से विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा तथा बल्देव क्षेत्र से विधायक पूरन प्रकाश अपनी विधायक निधि से एक-एक करोड रूपये कोविड से लडने के लिए दे चुके हैं। यह वह धनराशि है जो कहीं न कहीं खर्च होनी थी। अब

उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की। खुद रविकांत गर्ग के मुताबिक व्यापारियों, नागरिकों से कोविड नियमों का पालन करने के लिए सभी जनपद, मंडी, कस्बों, नगरों एवं महानगरों में जागरूकता अभियान चलाने तथा सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों से सहयोग और सहायता की अपील करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने सरकारी, गैर सरकारी अस्पतालों में कोविड किट मिलने, तथा रोगियों को हो रही परेशानियां के संदर्भ में जानकारी ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं यूपी व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने मुख्यमंत्री को उनके द्वारा किए जा रहे उपायों एवं प्रबंधन में जिला स्तर पर कोताही बरते जाने की संदर्भ में अवगत कराते हुए अधिकांश स्थानों पर जनपद स्तर पर कोविड के पीडित रोगियों को बेड उपलब्ध न होने तथा ऑक्सीजन गैस एवं आवश्यक उपकरणों तथा रेमडेसिवीर इंजेक्शन आदि की कमी के संदर्भ में अवगत कराया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा वितरण में पारदर्शिता ना अपनाने की शिकायत के साथ अनेक वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपने दूरभाष को बंद रखने, अथवा सहयोगी के पास होने, उनके फोन ना उठने की शिकायतों से अवगत कराया, वार्ता के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने इस सन्दर्भ में कड़े शब्दों में किसी भी स्तर पर किसी की ढिलाई, लापरवाही, एवं अकर्मण्यता तथा किसी भी वस्तु का कृत्रिम अभाव उत्पन्न करना बर्दाश्त नहीं किए जाने की चेतावनी देते हुए विस्तृत विवरण एवं तथ्य एकत्रित करने के निर्देश दिए तथा व्यवस्था में सहयोग का आह्वान किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler