मंदिर में गैर हिन्दुओं के प्रवेश वर्जित करने वाले मामले पर कांग्रेस ने कहा है कि बीजेपी और RSS द्वारा धार्मिक ध्रुवीकरण करने की साजिश कर रही है. कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड सभी की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करता है. सामान्यतः न कोई मुस्लिम मंदिर जाता है और न ही कोई हिंदू मस्जिद जाता है. फिर भी इस तरह का बैनर लगाना गलत है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ धार्मिक ध्रुवीकरण के लिए ऐसा कर रही है.





