केरल विधानसभा चुनाव में रोड शो के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा LDF और UDF एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा, कई दशकों से केरल में यहीं दोनों की सरकारें बनती रही हैं और दोनों सरकारें हिन्दुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करती रही हैं।
योगी आदित्यनाथ ने कहा, यहां आस्था का अपमान होता है। रोजगार को रोका जा रहा है। सरकार युवाओं के विरोध में काम कर रही है, जिससे यहां के युवा पलायन कर रहे हैं। ऐसे ही लोग इस बार भी चुनाव मैदान में हैं। योगी आदित्यनाथ ने जनता से आह्वान किया कि आपलोग उनकी जमानत जब्त करवाएं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कई दशकों से हम देख रहे हैं 5 वर्ष के लिए UDF सरकार बनाती है, तो 5 साल के लिए LDF। दोनों भ्रष्ट हैं। इन दोनों सरकारों ने केरल के लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ भी किया है। अब केरल में NDA सरकार का गठन ही एकमात्र विकल्प है।





