केरल। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को केरल के कोयंबटूर में थे। वो यहां भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष और कोयंबटूर दक्षिण से पार्टी की उम्मीदवार वनाथी श्रीनिवासन के समर्थन में बाइक रैली करने पहुंचे थे। रैली के दौरान शहर में कड़ी सुरक्षा भी थी हालांकि, इतनी सुरक्षा के बावजूद रैली में हंगामा हो गया। रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और दूसरे पक्ष के बीच झड़प भी हुई।
दरअसल, सीएम योगी की बाइक रैली बिग बाजार स्ट्रीट से गुजर रही थी। इस इलाके में दूसरे समुदायों की दुकानें हैं। यहीं पर भाजपा कार्यकर्ताओं और दूसरे समुदाय के बीच टकराव हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं पर नारे लगाकर भड़काने का आरोप है। कार्यकर्ताओं ने दुकानें भी बंद कराईं और जिन्होंने दुकानें बंद नहीं कीं, उनकी दुकान पर पथराव किया। मौके पर पुलिस मौजूद थी और उसने दोनों पक्षों को शांत कर स्थिति नियंत्रित कर दी।