दोहरीघाट : रामघाट पर हजारों छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

पवन उपाध्याय, संवाददाता

  • आज उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती करेंगी व्रत समाप्त
  • सरयू घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सबका मन मोहा

दोहरीघाट। आस्था का पर्व डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रत रखने वाली महिलाओं ने परिवार और राष्ट्र के मंगल के लिए कामना किया। सरजू नदी के रामघाट पर भारी संख्या में छठ व्रत रखने वाली महिलाओं ने आस्था और विश्वास के साथ छठ माता की विधि विधान से आराधना किया। नदी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए वैरिकेटिंग लगाई गई थी तथा नाव पर जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहे। नगर पंचायत की तरफ से साफ सफाई और लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष कल्पना मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस के जवान जगह तैनात रहे। महिला पुलिस सरयू तट पर महिलाओं की सुरक्षा में लगी रही।

राजस्व विभाग की तरफ से उप जिलाधिकारी सुमित सिंह, तहसीलदार डा. धर्मेंद्र पांडेय, राजस्व निरीक्षक रविंद्र पांडे, अरविंद पांडे, सुशांत तिवारी, निशांत मिश्रा सहित प्रशासन के लोग भारी संख्या में रहे। रामघाट पर कुशीनगर से आए छठ महोत्सव में भक्ति करने के लिए कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम कर लोगों को भक्तिरस से सराबोर किया। छठ महोत्सव का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने किया। कलाकारों ने भक्ति गीत गाकर लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया। स्थानीय लोग भी जगह-जगह श्रद्धालुओं की व्यवस्था में लगे रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल ने छठ महोत्सव में आए हुए सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसी क्रम में गोठा रामशाला पोखरा, रेलवे लाइन पोखरा, फरसरा खुर्द, फरसरा बुजुर्ग, चौहान बस्ती, कोरौली, नई बाजार, कुसुम्हा, चक्तुरंत, मादी सहित अन्य पोखरों में श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में छठ पर्व पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ दिया और परिवार के लिए मंगल कामना किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles