अफगानिस्तान में फंसा चौरी-चौरा का युवक, वतन वापसी के लिए लगाया गुहार

गोरखपुर। अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा हो गया है. ऐसे में भारत कभी कुछ वहाँ फसे है.जिसमे से गोरखपुर के चौरी चौरा का रहने वाला युवक भी इस समय अफगानिस्तान में फसा है.इसकी जानकारी गोरखपुर जिला प्रशासन को मंगलवार को हो गई थी.लेकिन अफगानिस्तान में फसा युवक अपने गांव का नाम नहीं बता रहा था.उसका दावा था कि परिवार को लोग परेशान हो जाएंगे. बुधवार को तहसीलदार वीरेंद्र गुप्ता अफगानिस्तान में फंसे युवक के परिवार के लोगो से मुलाकात कर हर सम्भव सरकारी मदद देने की बात कही है.

नई बाजार क्षेत्र का रहने वाला है युवक

चौरी चौरा तहसील क्षेत्र के रघोपट्टी पड़री गाव के फैलहा टोले पर शैलेंद्र शुक्ला का परिवार रहता है.शैलेंद्र शुक्ला इस समय अफगानिस्तान में फंसे हुए है.घर पर उनके पिता दुलारे शुक्ला व उनकी माता पत्नी व बच्चे है.चौरी चौरा एसडीएम अनुपम मिश्रा के आदेश पर तहसीलदार वीरेंद्र गुप्ता आज फैलहा टोले पर पहुँच शैलेंद्र के परिवार के लोगो से मुलाकात कर हर सम्भव सरकारी मदद करने का आश्वासन दिया ताकि शैलेंद्र सकुशल अपने घर लौट सके. इस दौरान उन्होंने अफगानिस्तान में फंसे शैलेंद्र शुक्ला से भी बात किया है.गौरतलब है कि मंगलवार से ही पूरे चौरी चौरा के लोग जानना चाहते है अफगानिस्तान में फसा युवक किस गाव का है.

तहसीलदार वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि पीड़ित से उनकी बात हुई है.युवक ने मदद की गुहार लगाई है.तहसीलदार ने आगे कहा कि जिले के उच्चस्थ अधिकारियों को अवगत कराया गया है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler