- शंकर विहार प्राचीन हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन
दिल्ली। विकास मार्ग स्थित शंकर विहार प्राचीन हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर समाज शांति एवं कल्याण हेतु मंदिर के प्रधान श्री रवि प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में सामूहिक 108 महामृत्युंजय मन्त्र जाप एवं 31 कुंडलिय यज्ञ का आयोजन हुआ| कार्यक्रम में 31 हवन कुंड दो गज की दूरी बनाते हुए रखे गए जिसमे क्षेत्र के निवासियों ने स्वस्थ समाज एवं आरोग्यता की कामना से हवन किया और महामृत्युंजय मन्त्र का उच्चारण किया|
प्रधान रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रति वर्ष मंदिर के स्थापना दिवस पर भव्य उत्सव का आयोजन होता है | कोरोना महामारी के कारन इस वर्ष उत्सव का आयोजन नहीं हो पाया | कोरोना की तीसरी लहर से बचाव एवं क्षेत्रवासियों के स्वस्थ लाभ के लिए 31 कुंडलिय यज्ञ का आयोजन किया गया |
कार्यक्रम को सफल बनाने मे सर्वश्री गुरुचरण सिंह (राजू), राजीव अग्रवाल, विजय अरोड़ा, पंकज गोयल, ने पूर्ण सहयोग दिया, संयोजन पंडित विष्णु शर्मा ने किया | इस अवसर पर सभी के लिए भोजन प्रसाद एवं कार्यक्रम के पश्चात भंडारे की भी व्यवस्था रही |





