जम्मू में एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमले और बाद की घटनाओं के मद्देनजर सरकार सैन्य प्रतिष्ठानों में एंटी ड्रोन तकनीक की तैनाती पर जल्द फैसला ले सकती है। इजरायल के एंटी ड्रोन सिस्टम स्मश 2000 प्लस को लेकर पहले ही रक्षा बलों की प्रक्रिया चल रही है जिसे आपात रूट से अब जल्द खरीदे जाने की उम्मीद है। रक्षा सूत्रों ने कहा कि स्मश 2000 प्लस उपकरण की मदद से उड़ते ड्रोन को लक्ष्य कर निशाना साधा जा सकता है।





