CBSE के सभी स्कूलों को उन छात्रों का 11वीं में सीधा नामांकन लेना होगा, जिन्होंने उसी स्कूल से 10वीं पास किया है। स्कूल द्वारा छात्रों की ना तो लिखित परीक्षा ली जाएगी और ना ही नामांकन से मना किया जाएगा। कोरोना के चलते रद्द हुई परीक्षाओं का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार हो रहा है। 10वीं का रिजल्ट 20 जुलाई को आएगा। बोर्ड के आदेश के बाद प्रदेश के कई स्कूलों ने 11वीं में नामांकन शुरू कर दिया है। CBSE





