वाराणसी। बीएचयू के एम्पीथिएटर ग्राउंड पर DRDO द्वारा बनाए जा रहे 1000 बेड की क्षमता वाले अस्थाई कोविड अस्पताल का प्रदेश सरकार के मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल, विधान परिषद के उपनेता लक्ष्मण आचार्य और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि वाराणसी में बढ़ते हुए कोरोना की वजह से मरीजों को होने वाली समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश के बाद डीआरडीओ बीएचयू स्थित स्टेडियम में अस्थाई 1000 बेड का ऑक्सीजन युक्त अस्पताल तैयार कर रहा है। जिससे मरीजों को बेड की समस्या से निजात मिलेगी।
इस अस्थायी अस्पताल को पीएम केयर फंड के तहत बनाया जा रहा है. जो कि 15 दिन के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा. इसको लेकर तैयारी जोरों पर शुरू हो चुकी हैं। स्टेडियम में बनने वाला अस्थाई अस्पताल सभी मेडिकल सुविधाओं से युक्त होगा। गौरतलब है कि वर्तमान समय में वाराणसी में करीब 45 कोविड-19 चालू हैं। इसके बावजूद ऑक्सीजन वाले बेड को लेकर मरीजों को परेशानी हो रही है।
इस अस्पताल में बिजली, पानी और सीवर के इंतजाम किए जा रहे हैं। DRDO फार्मेसी, आक्सीजन सप्लाई, मोर्चरी आदि की भी व्यवस्था करेगा। आपको बतादें कि वाराणसी में कोरोना के 1600 मरीजों को अस्पताल की आवश्यकता है, लिहाजा 1000 बेड का बन रहा अस्थाई अस्पताल उन मरीजों को उचित इलाज मुहैया कराएगा।





