कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मन की बात को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया । उन्होंने लिखा कि, ‘बस हर देशवासी तक वैक्सीन पहुंचा दो, फिर चाहे मन की बात भी सुना दो’। ट्वीट के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया। जिसमें, ग्राफ के जरिए दिखाया गया है कि देश में रोजाना औसतन 30-40 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। बीच में एक- दो दिन वैक्सीनेशन का आंकड़ा बढ़ता है और फिर वह नीचे आ जाता है।





