महाराष्ट्र के रत्नागिरी में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक केमिकल कंपनी में ब्लास्ट हुआ है। इस धमाके में अब तक 5 लोगों के मौत की खबर है। जानकारी के मुताबिक, अभी कंपनी में 40 से 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ, जिसके बाद आग लग गई।