वाराणसी। प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी सोमवार कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां उन्हें मंदिर के पुजारी पंकज गिरी, नितेश गिरी, सत्यम गिरी, रामेश्वर गिरी ने वैदिक मंत्रोच्चार कर विधिवत जलाभिषेक कराया। यहां के गोस्वामी समाज के लोगों ने मार्कंडेय महादेव की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया।उसके बाद उन्होंने मार्कंडेय महादेव मंदिर में कराये जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया।गंगा गोमती संगम तट व यहां के मान्यताओं के बारे में जानकारी हासिल की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे बहुत दिनों से मार्कंडेय महादेव मंदिर आना चाहते थे। लेकिन बाबा भोलेनाथ की कृपा से यहां आज दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यहां गंगा घाटों व संगम घाटों व परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन करने के बाद उन्होंने कहा यह पूर्वांचल ही नहीं बल्कि देश का महत्व पूर्ण धार्मिक स्थल बन रहा है। यहां पर्यटक दर्शन पूजन के साथ साथ स्वच्छ वातावरण का लुत्फ उठायेंगे। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह, गोविंद चौबे डायट प्रवक्ता, खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश राय, अरविंद पाण्डेय सहित शिक्षा विभाग से जुड़े लोग भी शामिल रहे।





