अयोध्याः 493 वर्षों के बाद चांदी के झूले पर विराजमान हुए रामलला

अयोध्या/ दुर्गेश पाठक।

यूपी के अयोध्या से आज एक सुखद खबर सामने आयी है। यूपी के इस शहर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक दिन बन गया है। कई सौ सालों के बाद रामलला आज चांदी के झूले पर विराजे हैं। 493 साल बाद यह ऐतिहासिक दिन आया जब रामलला चांदी के झूले पर विराजमान हुए। भगवान राम का झूलनोत्सव सावन की पूर्णिमा यानी 22 अगस्त तक चलेगा। ऐसे में पंचमी से लेकर पूर्णिमा तक रामलला को झुलाया जाएगा।

इस दृश्य को देखने के लिए भक्तजन काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। राम मंदिर मामले के बाद ऐसा पहला मौका होगा जब रामलला के दरबार में झूलन उत्सव की धूम देखने को मिलेगी। रामलला के लिए 21 किलो चांदी का 5 फुट ऊंचा झूला बनवाया गया है। बता दें कि अयोध्या के सभी मंदिरों में तीज से ही झूलन उत्सव की शुरुआत हो जाती है, लेकिन राम मंदर में पंचमी से झूलन उत्सव की परंपरा है। श्रावण झूलोत्सव की परंपरा के तहत श्रीराम लला झूले पर पंचमी को विराजमान होते हैं। इस दौरान उनके लिए मंगल गीत गाए जाते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler