मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) – चिंता और तनाव से आज बचने की जरूरत है। आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। आज किसी को उधार देने से बचें। आज कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी।
वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) – बदलते समय के साथ खुद में बदलाव जरूरी है। यह बात आपको समझनी होगी। आप दिनभर ऊर्जा से भरे रहने वाले हैं। कोई नया कार्य कर सकते हैं।
मिथुन (का, की, कू, घ, ड., छ, के को, हा) – आमदनी से अधिक खर्च आर्थिक बोझ के रूप में आपको परेशान कर सकता है। आज कार्यक्षेत्र में भी कार्य की अधिकता रहेगी लेकिन मेहनत और लगन के साथ काम करने का फल आपको भविष्य में मिलने वाला है।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) – शेयर बाजार और सट्टा बाजार में भी आपके लिए हाथ आजमाना ठीक नहीं रहेगा। परिवार की आवश्यकताओं को समझने और परिवार के सदस्यों से मन की बात करने का समय है।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) – आज का दिन विशेष अवसर है। आज इस अवसर को पहचान कर कुछ नया करने की जरूरत है। आपको कार्य की अधिकता रहेगी और आप दिनभर भाग दौड़ में लगे रहेंगे।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) – विवाद आपको मानसिक तनाव की ओर ले जाएगा। आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं और जीवन में प्रेम की शुरुआत हो सकती है लेकिन ध्यान रहे आज आपको अपनी गोपनीय बातें किसी को शेयर नहीं करनी है।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) – दिन आज सामान्य रहने वाला है। आज अच्छा संगीत सुनना आपकी मनोस्थिति को सामान्य रखने में मददगार साबित होगा। आज ख़र्चों पर क़ाबू रखें।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) – आज व्यापार करते समय सावधान रहिएगा। आज कार्य क्षेत्र में लोग आपके कार्य पर निगाह बनाए हुए हैं। ऐसा हो सकता है कि आपके कार्य को कोई और आपका सहकर्मी बनाने की कोशिश करें।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) – आज आपके मन में दिनभर उथल-पुथल मची रहेगी और एक जगह आपका मन नहीं लग पाएगा इसलिए एकाग्रता बनाए रखने की कोशिश करें और किसी भी मुद्दे को लेकर आज जिद करना आपके लिए अच्छा नहीं है।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) – आपका कोई अपना प्रिय आपसे नाराज है इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले एक जरूर सोच लें। सलाह जरूर ले लें।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) – आपके सहकर्मी आपसे नाराज हो सकते हैं इसलिए आज कार्य को और बेहतर ढंग से लगन के साथ करने की आवश्यकता है। आज अधिक खर्च हो सकता है।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) – अगर आप घर पर रहकर आराम करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा है। आज दोपहर बाद आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है।
आचार्य पं0 धीरेन्द्र मनीषी, प्राध्यापक: हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी।। निदेशक: काशिका ज्योतिष अनुसंधान केंद्र, वाराणसी।। मो0: 9450209581/ 8840966024*