दैनिक राशिफल, दिनाँक 02 नवम्बर 2022 दिन बुधवार

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) – धैर्य से काम लें। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। संतान के विवाह के लिए चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए यात्रा होगी। वाहन सुख होगा।

वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) – समाज में आप के कार्यों की प्रशंशा होगी। विरोधी परास्त होंगे। अध्यन में रूचि कम रहेगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ड., छ, के को, हा) – जीवनसाथी का साथ दें। अपने इष्ट पर पूर्ण विश्वास रखें। परिणाम अनुकूल होंगे। संत दर्शन संभव है।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) – संतान की उन्नति से मन प्रफुल्लित होगा। मकान दुकान बदलने के योग हैं। आध्यत्म में मन लगेगा।विवाह में आ रही अड़चन दूर हो सकती है।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) – बच्चों की जरुरतों को पूरा करने में धन खर्च होगा। माता पिता से साथ समय व्यतीत होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। प्रशासन से जुड़े लोग पदोन्नति पा सकते हैं।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) – कार्य को टालने से नुकसान है। समय रहते कोर्टकचहरी के कार्य कर लें। धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। अचंभित करने वाली खबर आज मिल सकती है।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) – राजकाज में बाधा आ सकती है। भाग्य उदय का समय है। समय पर अवसरों का लाभ लें। नौकरी मिल सकती है।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) – धन निवेश से लाभ होगा। व्यापार विस्तार में अनुभवी लोगों का मार्ग दर्शन जरुर लें। आजीविका के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) – साझेदारी से लाभ होगा। नया वाहन क्रय करने का मन है। कार्य स्थल पर प्रशासनिक परेशानी आ सकती है।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) – मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लालच करने से नुकसान होगा। सहकर्मियों से ताल मेल नहीं बैठेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) – अधिकारी नाराज होंगे। कार्य में अवरोध आ सकते हैं। वैवाहिक निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) – आर्थिक लाभ होगा।ज्यादा धन की लालसा अच्छी बात नहीं, थोडा समय धार्मिक क्रियाओं में दें।

आचार्य पं0 धीरेन्द्र मनीषी।
प्राध्यापक: हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी। निदेशक: काशिका ज्योतिष अनुसंधान केंद्र। मो0: 9450209581/ 8840966024

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,873FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles