लखनऊ/ बुशरा असलम। कांग्रेस नेता अंशु अवस्थी ने बीजेपी सरकार और सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार को ब्राह्मणों से नफरत है यह बात एक अपराधी के बाँदा जेल पहुँचने और मुकदमे के बावजूद एक अपराधी को नैनी जेल से गुपचुप रिहाई से प्रमाणित हो गया है कि विकास दुबे यदि ब्राह्मण नहीं होते तो गाड़ी नहीं पलटती और न ही गैर कानूनी तरीके से आदित्यनाथ जी द्वारा हत्या कराई जाती बल्कि विकास दुबे अपराधी था और कानूनी तरीके से सजा मिलती,
उन्होंने साफ किया की यह बात इसलिये और प्रमाणित हो जाती है कि विकास दुबे के छोटे भाई अमर दुबे की बहू खुशी दुबे जो कि नाबालिग है और घटना के एक सप्ताह पहले शादी होकर आयी थी आदित्यनाथ जी ने निजी ब्राह्मण विरोधी मानसिकता के चलते आज तक खुशी दुबे को जेल में डाल रखा है।





