J&K : यात्री निवास में बढ़ेंगी श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था, 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा मुहैया होगी

जम्मू/ वैभव। बाबा अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर भगवती नगर में यात्रियों के लिए किए जा रहे प्रबंधों की जम्मू के डिप्टी कमिश्नर अंशुल गर्ग ने एक उच्च स्तरीय बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था, परिवहन, सुरक्षा, मोबाइल शाैचालय, क्लॉक रूम, लंगर प्रबंधों, पार्किंग सुविधा सहित अन्य कई सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

संबंधित अधिकारियों ने डिप्टी कमिश्नर को बताया कि यात्री निवास में 13 हाॅल हैं। इनमें एक साथ डेढ़ हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की क्षमता है। सभी हाल के साथ अटैच शौचालय बनाए गए हैं। इसके अलावा पर्यटन विभाग ने भी एक हाॅल का निर्माण करवाया है। जिसमें पांच सौ श्रद्धालुओं के ठहरने की क्षमता है। इस पर डिप्टी कमिश्नर ने निर्देश दिए कि वर्तमान में छह हजार की क्षमता को बढ़ाकर कम से कम पांच हजार किया जाए।

डिप्टी कमिश्नर ने इसके लिए लोक निर्माण विभाग कोे निर्देश दिए कि साथ में खाली पड़े चालीस कनाल के प्लाट में शेड का निर्माण किया जाए। वहां पर अतिरिक्त तीन हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था हो और उनमें पानी की सप्लाई, मोबाइल टाॅयलट, चार्जिंग प्वाइंट हर चीज हो। डिप्टी कमिश्नर ने सफाई व्यवस्था पर विशेष जाेर देते हुए कहा कि यात्री निवास और अन्य सभी जगहों जहां पर श्रद्धालु ठहरेंगे, वहां पर सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। स्वास्थ्य सुविधाओं पर डिप्टी कमिश्नर को बताया गया कि यात्री निवास में पर्याप्त संख्या में डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की टीमें तैनात की गई हैं। 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं होगी। इससे पहले डिप्टी कमिश्नर ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यात्री निवास का दौरा कर सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह यात्रियों के आरामदायक यात्रा के लिए हर प्रकार के प्रबंध करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler