- यूपी में दलितों का दिल जीतने के लिए सीएम योगी ने लिया बड़ा फैसला
लखनऊ/ बुशरा असलम। साल 2022 में उत्तर प्रदेश विधान सभा का चुनाव होना है। इससे ठीक पहले सूबे के सीएम ने दलितों का दिल जीतने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे नेताओं की याद में समर्पित सभी पार्कों और स्मारकों का उचित सौंदर्यीकरण और रखरखाव सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने डॉ. बी. आर. आंबेडकर से संबंधित पार्कों और स्मारकों का खास ख्याल रखने का भी निर्देश दिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के मुताबिक, प्रथम चरण में डॉ. बी. आर. आंबेडकर, महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, महाराजा सुहेलदेव, उदा देवी, अवंती बाई, दीन दयाल उपाध्याय, महाराणा प्रताप और राम प्रसाद बिस्मिल को समर्पित पार्कों और स्मारकों को सजाया जाएगा.





