झारखंड के गुमला के ठगरिया गांव की एक बेटी 9 साल बाद अपने गांव लौटी। उसके पहुंचते ही पूरा गांव रो पड़ा। बूढ़ी मां ने बेटी के पैर धोये और उसी पानी को पी लिया। बता दें कि मानव तस्करों ने 11 साल की उम्र में इस बेटी को दिल्ली में बेच दिया था। इसकी जानकारी धनबाद के समाजसेवी अंकित राजगढ़िया को हुई तो उन्होंने दिल्ली में मानवाधिकार आयोग से मदद मांगी। इसके बाद घर मालिक ने युवती को मुक्त कर दिया।





