- मथुरा जिले में लॉकडाउन का असर दिखाई दिया
- पुलिस और प्रसासन आया सख्त नजर
- लगातार कर रही फालतू घूमने वालो के खिलाफ कार्रवाई
मथुरा/ मदन सारस्वत। जब से सरकार ने वीकेंड लॉक डाउन का ऐलान किया है तबसे सूबे में पुलिस प्रशासन चाक चौबंद हो गई है। खबर मथुरा से है जहां लॉकडाउन में फालतू घूम रहे लोगों पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलग अलग जगहों पर कार्रवाई कर रही है।
मथुरा प्रशासन कल देर रात से ही लॉकडाउन का पालन कराने में लगा हुआ है। बिना मास्क घूम रहे लोगों का प्रशासन के द्वारा चालान किया जा रहा है। सभी व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानें बंद रखी है जबकि कुछ लोग बेपरवाह भी हैं इन लोगों को ना तो कोरोना का डर है और ना ही अपनी सुरक्षा का खतरा। ऐसे लोगों पर भी प्रशासन की निगाह जरूर है जबकि एक तरफ पुलिस लोगों को जागरूक भी कर रही है कि मास्क लगाकर फालतू ना घूमे और अपने घरों पर ही रहें।
आप को बता दें कि इस 1 दिन के लॉक डाउन में क्षेत्र को सैनिटाइज किया जाएगा।
अब देखना होगा कि यह वीकेंड लॉकडाउन लोगों के लिए कितना राहत देता है जबकि लोगों का भी प्रशासन और पुलिस का सहयोग करना चाहिए जिससे बढ़ रहे मरीजों की संख्या को कम किया जा सके।





