अभिनेता सोनू सूद की मदद से झारखंड की बेटी व शूटर कोनिका लायक का खुद की राइफल होने का सपना पूरा हो चुका है। सोनू सूद ने धनबाद निवासी अंतरराष्ट्रीय शूटर कोनिका को ढाई लाख रुपए की जर्मन राइफल भेजी है। अब कोनिका का लक्ष्य देश के लिए ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है। कोनिका की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह खुद की राइफल खरीद सके। इसकी जानकारी समाज सेवी अंकित ने सोनू सूद को ट्वीट कर दी थी।





