मथुरा : भाकियू का आरोप, क्रय केन्द्र पर खरीदा जा रहा व्यापारियों का गेहूं

  • किसानो का गेहूं नहीं खरीदे जाने का भी लगाया आरोप

मथुरा/ मदन सारस्वत। भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि एमएसपी पर किसानों का गेहूं खरीदने के लिए खोले गये क्रय केन्द्रांे पर व्यापारियों का गेहूं खरीदा जा रहा है। किसानों को बहाने बना कर परेशान किया जा रहा है।
सरकारी क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थायों का बोलबाला है। पटलोनी सोसायटी पर क्रय केंद्र अभी तक शुरू नहीं हो सका है। पचावर, महावन, क्रय केंद्रों पर किसानों की बजाय व्यापारियों का गेंहू खरीदा जा रहा है। किसानों को परेशान किया जा रहा है। जनपद के किसी भी क्रय केंद्र पर किसानों के बैठने और पानी पीने तक की व्यवस्था नहीं है। भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश महासचिव और जिला अध्यक्ष देवेंद्र पहलवान ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश्वर प्रताप को फोन पर  शिकायत दर्ज कराई है और ज्ञापन देकर तुरंत व्यवस्थाओं को सुधारने और क्रय केंद्रों को तुरंत शुरू करने के लिए कहा है।
प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह तोमर ने कहा है कि जनपद में सरकारी क्रय केंद्रों के सुचारू रूप से चालू नहीं होने के कारण किसानों को 17 सौ रुपये में मजबूरी में गेंहू को बेचना पड़ रहा है। पूरे जनपद में ज्यादातर क्रय केंद्र शुरू नहीं हो सके हैं और जो क्रय केंद्र शुरू हो गए हैं वहां पर   किसानों का जमकर शोषण हो रहा है। बलदेव ,महावन राया ,मांट सब जगह किसानों को परेशान किया जा रहा है। पंजीकरण जैसी जटिल प्रक्रिया के बाद किसानों को सत्यापन के लिए कई कई दिन इंतजार किया जा रहा है। सत्यापन के बाद टोकन नम्बर भी मिल जाता है तो उसके बाद क्रय केंद्रों पर किसानों को भारी अव्यवस्थायों का सामना करना पड़ रहा है। रास्त्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ ने कहा कि यदि व्यवस्थाओं को जल्द नहीं सुधारा गया तथा  बंद पड़े क्रय केंद्रों को चालू नहीं कराया गया तो भारतीय किसान यूनियन अधिकारियों का घेराब करेगी। जिला अध्यक्ष देवेंद्र पहलवान, जगदीश रावत ,रीतराम सिंह ठाकुर, बिल्ला सिंह सिकरवार कुंतिभोज रावत, साधु सिंह प्रधान, विक्रम सिंह चैधरी, भूपेंद्र सिंह चैधरी, रामेश्वर शर्मा, रामफल सिंह तोमर, गिर्राज सिंह फौजदार, मुन्ना लाल शर्मा, सौनवीर सिंह, देवेंद्र सिंह सिकरवार सहित तमाम पदाधिकारियों ने रोष प्रकट किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles