मथुरा प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर के तत्वावधान में कलश पदयात्रा विकास नगर से पड़ाव पोंटा साहिब की ओर प्रस्थान किया

मथुरा वृंदावन/ मदन सारस्वत।

मथुरा प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर के तत्वावधान में खरसाली, यमुनोत्री से प्रारंभ हुई कलश पदयात्रा, यात्रा संयोजक रणजीत महेश पाठक के नेतृत्व में आज विकास नगर से अगले पड़ाव पोंटा साहिब की ओर प्रस्थान किया तथा यमुना जी के गगनभेदी जयघोष के साथ पैदल यात्री स्थानीय ग्रामवासिओं के साथ कदम से कदम मिला कर आगे बढ़ चले, विकास नगर में धर्मसभा के पदाधिकरियों ने प्रमोद अग्रवाल, रविन्द्र अग्रवाल, यमुना जल बिरादरी के अमित वालिया संजय जैन, अशोक जैन और लोक पंचायत के पदाधिकरियों ने भव्य स्वागत किया व ग्रामीण लोगों ने पुष्प वर्षा और पटुका, मालाएं पहना कर पैदल यात्रिओं का स्वागत किया तथा सभी ने “यमुना चली ब्रज की ओर” के नारे लगाये |
इसके बाद यात्रा २६ किलोमीटर का पैदल सफ़र कर पोंटा साहिब गुरुद्वारा पहुंची , वहां गुरुद्वारा समिति के पदाधिकरियों ने भव्य स्वागत किया तथा “हरी यमुना” के पदाधिकरियों ने भी भव्य स्वागत किया के मुख्यरूप से अमित वालिया, विकास वालिया, सतीश पांडे अदि रहे |
सांय 4 बजे इस्कोन के भक्तों के साथ भजन करते हुए नगर भ्रमण किया और पूरा काफिला यमुना तट पहुंचा, यहाँ यमुना आरती और विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ व विशाल भंडारा हुआ | पड़ाव स्थल पर माँ यमुना की भजन संध्या ब संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों से यमुना के प्रति जन-जागरण लाने का आवाहन किया |
पदयात्रा में आयुष नारायाण , मौनु पंडित, वसीम खान, संजय चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, जाकिर हुसैन, आयुष मान्यवर, माखन , जुलजूल, धरमदास , मुकेश चतुर्वेदी , विनायक , वैद प्रकाश उनियाल, सुनील उनियाल, सौरभ उनियाल आदि रहे |

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles