हिमाचल के बिलासपुर की एक फ्लोर मिल से मिलावटी आटा सप्लाई हो रहा था। आटे में रेत मिलाई जा रही थी। फूड इंस्पेक्टर ने मौके पर चपाती बनवाकर मिल मालिक को खाने को कहा तो उसने खाने से इंकार कर दिया। सिविल सप्लाई के फूड इंस्पेक्टर विनोद कपिल ने मामले की पुष्टि की है। फ्लोर मिल से 90 क्विंटल आटे की सप्लाई एक ट्रक में सिविल सप्लाई घुमारवीं के गोदाम में की गई थी। आटे की सप्लाई सरकारी डिपो में होनी थी।