स्वच्छ यमुना को लेकर 620 किलोमीटर की पदयात्रा का समापन

मथुरा/ मदन सारस्वत। 18 अप्रैल सूर्यपुत्री माँ यमुना के जन्म दिवस पर पंच पंडा समिति यमुनोत्री तथा माथुर चतुर्वेद परिषद मथुरा के सहयोग से प्रोजेक्ट आत्म निर्भर के संस्थापक रणजीत महेश पाठक ने अपने साथ यमुनोत्री से लाऐ यमुना जल कलश व माँ यमुना का अपनी टीम के साथ वैदिक विधि विधान से पुण्यतीर्थ विश्रामघाट पर पूजन किया। तत्पश्चात यमुनोत्री धाम से लाऐ हजारों लीटर जल को इस भावना के साथ कि माँ यमुना निर्मल व स्वच्छ होगी यमुना में अर्पण कर अपनी 620 किलोमीटर चले पदयात्रा कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर विश्राम घाट को जोरदार विद्युत रोशनी से सजाया और माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक व अखिल भारतीय तीर्थपुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक के साथ पनकी पीठाधीश्वर कानपुर के महामंडलेश्वर जीतेन्द्र दास महाराज, पुष्टि आचार्य गोस्वामी परेश कुमार महाराज व परिषद के पदाधिकारियों तथा प्रोजेक्टआत्म निर्भर की टीम के साथियों ने भव्य दीपदान किया और माँ यमुना को छप्पन भोग अर्पित किए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माथुर चतुर्वेद परिषद के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी “जौर्ड” गिरधारी पाठक,विनोदम् चतुर्वेदी, नवीन नागर, राकेश तिवारी, विनोद चतुर्वेदी, पार्षद रीतेश पाठक, संजय एल्पाइन, अरविंदम् सोमनाथ चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, आशिष, आयुष पमपम, धर्मदास, सचिन, आयुष मान्यवर, अरविंद, नन्द किशोर, पंकज, केशव, जयकृष्ण, अनिरुद्ध, सुबोध, आशुतोष, सौरभ, संदीप, दिलीप, ममलेश, आकाश,
अशुल उनियाल, मोनू पंडित, मनसुख, मुकेश मुम्मू आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles