Report zeeshan ahmad mathura 

अब भूतेश्वर क्षेत्र में श्रद्धालुओं को होगा भगवान भूतेश्वर नाथ के विराजमान होने का आभास
-भूतेश्वर तिराहे  का इसी तर्ज पर किया जाएगा सौंदर्यीकरण, सभी दुकानों में लगेगा एकरूपी साइन बोर्ड’

मथुरा। अब भूतेश्वर तिराहे  को सजाने संवारने की बारी है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भूतेश्वर क्षेत्र में भगवान भूतेश्वर नाथ के विराजमान होने का आभास होगा। भूतेश्वर तिराहे और आसपास के क्षेत्र का इसी तर्ज पर सौंयर्दीकरण कराने की रूपरेखा तैयार की गई है। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने मथुरा के प्रसिद्ध भूतेश्वर तिराहा, कंकाली देवी मंदिर व आस पास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि तिराहे का सौंदर्यीकरण होगा। जिसमें शिव भगवान के विभिन्न प्रतीक चिन्हों का प्रदर्शन किया जाएगा (जैसे डमरू, त्रिशूल, नाग, चंद्र आदि)। विशाल चिन्ह स्थापित होंगे, जो तिराहे को एक नया स्वरूप देने का कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने भूतेश्वर तिराहे में स्थित सभी दुकानदारों से वार्ता की और समस्त दुकानों में एकरूपी साइन बोर्ड लगाने को कहा। एकरुपी साइन बोर्ड से तिराहे की सुंदरता और भी बढ़ेगी। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तिराहे के आस पास सभी प्रकार के अतिक्रमण को हटाए। इसके बाद जिलाधिकारी ने कंकाली देवी मंदिर व आस पास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर के आस पास पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर के पास बने पार्क एवं कुंड का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कुंड के जीर्णोद्धार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पूरे पार्क के किनारे लाइट लगाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। पार्क में वृक्षारोपण, घास लगाने, फुटपाथ बनाने, लोगो के टहलने के लिए टाइमिंग बोर्ड लगाने के कार्य भी होंगे। निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,873FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles