देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48,698 नए केस मिले हैं। वहीं 64,818 मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान 1183 लोगों की मौत हुई है। नए केसों को मिलाकर देश में कोरोना के कुल 3,01,83,143 केस हो चुके हैं। इनमें से 2,91,93,085 लोग रिकवर हो चुके हैं और 5,95,565 केस एक्टिव हैं। देश में अब तक 3,94,493 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 31,50,45,926 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है





