Report Madan sarswat Mathura
मथुरा थाना छाता पुलिस द्वारा ने एक अभियुक्त को एक चोरी के ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया है दरअसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चोरी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक छाता व उपनिरीक्षक जगत सिंह सिरोही मय टीम ने देखरेख शांति व्यवस्था रोकथाम जुर्म व संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन के दौरान एक अभियुक्त सीताराम पुत्र विक्की निवासी उमराया थाना छाता जनपद मथुरा को चोरी के ट्रैक्टर महिंद्रा 575 डीआई लाल रंग बिना नंबर के साथ सेमरी अंडरपास से दिनांक 25/2 को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार करने वाली टीम में छाता थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे उपनिरीक्षक जगत सिंह सिरोही मुख्य आरक्षी योगेश कुमार जगदीश जाखड़ आरक्षी रिंकू कुमार थाना छाता मथुरा रहे