हरिद्वार। पूज्य “आचार्यश्री” जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज के प्रेरक सद्-विचारों का सुश्री अवन्तिका शर्मा जी द्वारा संकलित पुस्तक ‘365 DAILY MOTIVATIONS’ का विमोचन पूज्य “आचार्यश्री” जी के कर-कमलों से किया गया।
इस अवसर पर सुश्री अंकिता शर्मा जी (IPS), आश्रम के पूज्य संतगण, संस्था के न्यासी एवं अधिकारीगण तथा साधक-समूह उपस्थित रहे।





