दैनिक राशिफल, दिनाँक 29 जुलाई 2021, दिन गुरुवार
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) – स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें। किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी।
वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) – पैसों को लेकर ज्यादा जोखिम न लें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।
मिथुन (का, की, कू, घ, ड., छ, के को, हा) – परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। आज आय कम और खर्च अधिक होगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) – आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) – उच्च अधिकारियों पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) – मन चिंता से व्यग्र रहेगा। शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा। संतान के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) – स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गुस्से और वाणी पर संयम रखें। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) – आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) – घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। परिवार की समस्याएं बढ़ेंगी। आलस्य में वृद्धि होगी।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) – खर्चों में वृद्धि होगी। आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मानसिक रूप से भी आपको चिंता परेशान करेगी।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) – आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे। व्यावहारिकता में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यों में व्यवधान आएंगे। सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। भाई-बंधुओ के साथ संबंधों में निकटता आएगी। मन अशांत रहेगा।
द्वारा: आचार्य पं0 धीरेन्द्र मनीषी, प्राध्यापक: हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी।। निदेशक: काशिका ज्योतिष अनुसंधान केंद्र, वाराणसी।। मो0: 9450209581/ 8840966024





