29 जनवरी को‘‘कर्तव्य-बोध‘‘ कार्यक्रम समारोह को सफल बनाने को लेकर बैठक का हुआ आयोजन
आगरा । ताजनगरी आगरा में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 29 जनवरी को होने वाले ‘‘कर्तव्य बोध‘‘ समारोह को सफल बनाने के लिए महासंघ के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक एच0आर0 एस्टेट, बोदला बिचपुरी रोड़ पर शिक्षक नेता श्री कीर्तिपाल सिंह ‘टाइगर‘ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए महासंघ प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ0 देवी सिंह नरवार ने बताया कि महासंघ के बैनर तले प्रतिवर्ष ‘‘कर्तव्य बोध‘‘ के कार्यक्रम सम्पूर्ण देश के विभिन्न प्रान्तों एवं जनपदों में आयोजित किये जाते हैं। महासंघ का यह स्थायी कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों को उनके कर्तव्यां का बोध कराया जाता है। कारण यह है कि आज सभी शिक्षक संगठन जब केवल अधिकारों के लिए ही संघर्षरत हैं, ऐसी स्थिति में शिक्षक अपने दायित्वों और कर्तव्यों से विमुख होता दिखाई देता है। इसलिये उन्हें उनके कर्तव्य का बोध कराया जाना नितान्त आवश्यक है। शिक्षकों के समक्ष अनेक चुनौतियाँ हैं। फिर भी जागरूक और सजग रहते हुये अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। बैठक में ‘‘कर्तव्य बोध‘‘ समारोह के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। जिसमें कीर्तिपाल सिंह ‘टाइगर‘ को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा श्री चन्द्र प्रकाश सोलंकी सर्व व्यवस्था प्रमुख, विजय सिंह सह-संयोजक, देवेन्द्र चाहर साज सज्जा प्रमुख, रोहित चाहर कार्यक्रम समन्वयक, अजय पचौरी रजिस्ट्रेशन प्रमुख, उदयभान सिंह मीडिया प्रमुख, जिशान अहमद प्रचार प्रमुख, वीरेन्द्र सिंह सह व्यवस्था प्रमुख, अशोक जादौन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख, दिग्विजय पचौरी आयोजक समिति प्रमुख, दिनेश बघेल प्रवक्ता बनाये गये है। डॉ मनोज पाठक, उपेंद्र सिंह एवं सचिन उपाध्याय ने बैठक में विचार व्यक्त किए।
रिपोर्टर -गोविन्द शर्मा