26 अक्टूबर को वृंदावन में एक दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर आयोजन

26 अक्टूबर को वृंदावन में एक दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर आयोजित होगा : दिनेश शर्मा

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कार्यालय पर हुआ निमंत्रण पत्रिका का विमोचन !

वृन्दावन (ब्यूरो )श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास द्वारा 26 अक्टूबर को वृंदावन में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर ब्रज रत्न सम्मान समारोह एवं संत समागम की निमंत्रण पत्रिका का विमोचन विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय नेता दिनेश जी रार्ष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोगेस्वर भाई अशोक  प्रदेश संयोजक ने किया संरक्षक आचार्य बद्रीश महाराज श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा न्यास के राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य रामविलास चतुर्वेदी महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ अश्विनी शर्मा राजेश पाठक ने सभी से कार्यक्रम को भव्य बनाने का अनुरोध किया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद जोगेस्वर भाई  एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा की वर्तमान समय सनातनियों का है इस समय स्वर्ण काल चल रहा है श्री राम मंदिर बनने को है काशी विश्वनाथ का निर्माण हो चुका है श्री कृष्ण के मंदिर की लड़ाई न्यायालय में चल रही है जिसमें अवश्य सफलता मिलेगी 26 अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रीय चिंतन शिविर में श्री कृष्ण जन्मभूमि के विषय में चिंतन किया जाएगा समस्त संप्रदायों के श्री महंत महामंडलेश्वर एवं संत जन भाग लेंगे विवेकानंद ऑडिटोरियम वृंदावन में आयोजित कार्यक्रम में विभूतियों को ब्रज रत्न से सम्मानित किया जाएगा आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए समस्त ब्रजमंडल में जन जागरण के माध्यम से सभी बृजवासियों को कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य रामविलास चतुर्वेदी राष्ट्रीय सलाहकार मोहिनी शरण महाराज ने कहा कि आदर्शवादी युवा संगठन से जुड़कर राष्ट्र एवं सनातन को बढ़ाने के लिए अपना योगदान दे अब समय आ गया है जब हम एक होकर भारतवर्ष को विश्व गुरु बनाने की परिकल्पना को साकार रूप प्रदान करें यह संभव तभी होगा जब सनातनी युवा कुसंगति त्याग कर राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles