जम्मू एयरपोर्ट के टेक्निकल एरिया के पास 5 मिनट के अंतराल पर 2 धमाका हुआ। धमाके से कोई नुकसान नहीं हुआ है। घटनास्थल के पास ही भारतीय वायुसेना का स्टेशन हेडक्वार्टर भी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस संबंध में वाइस एयर चीफ मार्शल HS अरोड़ा से बात की। उधर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नरवाल इलाके से एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 5 किलो IED बरामद हुआ है। जांच अभी जारी है।





