भारत और चीन के बीच लंबे समय से सीमा विवाद जारी है। भारत और चीन शुक्रवार को द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के लिए पूर्वी लद्दाख में LAC के साथ सभी फ्रिक्शन पॉइंट्स में कंप्लीट डिसइंगेजमेंट के लिए स्वीकार समाधान तक पहुंचने के लिए बातचीत पर सहमत हुए हैं। इस मसले पर 12वें दौर की सैन्य वार्ता जल्द दोनों देशों द्वारा की जाएगी। दोनों पक्ष LAC पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए काम करेंगे।





