होली ब्रज की विरासत है

Report Madan sarswat Mathura 

गिले शिकवे दूर करने का पर्व है होली – मधु शर्मा
-चौमुहां के हुरंगा में महिला साडी पाकर हुई गदगद

मथुरा। होली गिले शिकवे दूर करने का पर्व है। होली बृज की विरासत है। अधर्म पर धर्म की विजय का सूचक है। ये विचार गुरुवार को ब्रह्मा जी की नगरी में आयोजित हुरंगे में भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने व्यक्त किए। महिलाओं का उत्सावर्धन किया। उन्होने आगामी समय में नगर पंचायत की कमान बिहारी लाल उर्फ पूरन सिंह सिसौदिया को सौंपने की अपील भी की। उन्होने कहा कि यदि कस्बा का चैमुंखी विकास कराना है तो भाई पूरन सिंह को आगे लाना होगा। क्योंकि वो हकीकत में कस्बा का विकास चाहते हैं। पूरन सिंह सिसोदिया ने मधु शर्मा को चांदी का मुकुट पहनाकर एवं 51 हजार की धनराशि भेंट कर स्वागत किया। हुरंगा दो बजे से शुरू होकर सायं सात बजे तक चलता रहा। हुरंगा में हजारों महिला-पुरुषों ने भाग लेकर जमकर हुरंगा खेला। पुरुष महिलाओं को प्रेम भरी गाली देकर भाग रहे थे तभी महिलायें उन छडी की मार दे रही थीं। हुरंगा में भाग लेने सभी महिलाओं को पूरन सिंह सिसौदिया ने एक-एक साडी एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया। जिससे महिलाएं गदगद नजर आई।

फोटो-10 यूपीएच मथुरा 10
फोटो परिचय- ब्रह्मा जी की नगरी में आयोजित हुरंगा को संबोधित करती हुई भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा साथ में खडे हुरंगा के आयोजक ठाकुर बिहारी लाल उर्फ पूरन सिंह सिसौदिया आदि।
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles