*संत निरंकारी मिशन के प्रोजेक्ट अमृत ने बदली यमुना घाटों की तस्वीर*
*“स्वच्छ जल स्वच्छ मन” के संदेश से किया गया जागृत*
सुबह-सुबह यमुना घाटों की तरफ बढ़ते हुए निरंकारी भक्तों को देखकर आश्चर्य महसूस हो रहा था कोई अपने हाथों में झाड़ू तो कोई फावड़ा तो कोई बड़े-बड़े तसले लेकर यमुना घाटों की तरफ बढ़ने लगा क्या पुरुष क्या महिलाएं सभी के मन में अपने गुरु के प्रति एक सत्कार की भावना को देखते हुए “ *स्वच्छ जल स्वच्छ मन”* के नारे सुनने को मिल रहे थे | जब घाटों पर जाकर विश्लेषण किया गया तो पता चला कि 5 प्रमुख यमुना घाटों की सफाई आज निरंकारी मिशन के भक्तों ने की |
यह अभियान बहुत बड़े स्तर पर चलाया गया जिसको आज सारे आगरा शहर ने देखा | आज सारा नगर इस अभियान का साक्षी बन पाया | जाहिर है आगरा शहर में इतना बड़ा सफाई अभियान पहली बार हो रहा था यह अभियान भारत सरकार के सहयोग से किया गया जिसमें संत निरंकारी मिशन और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संपूर्ण विश्व में बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म दिवस को आज आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह अभियान *प्रोजेक्ट अमृत* के तीसरे चरण के रूप में लांच किया |
यह वृहद अभियान देशभर में 27 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 900 से अधिक शहरों में 1600 से भी अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया जिसमें हमारे शहर आगरा के प्रमुख यमुना घाटों की सफाई की गई जिनमें
फाउंड्री नगर स्थित कबीर मोक्षधाम यमुना घाट, हाथी घाट
कैलाश मंदिर यमुना घाट ,
कैलाश मोक्षधाम घाट
बल्केश्वर पार्वती घाट,
ऐतिहासिक ईमारत जसवंत की छतरी यमुना किनारा
ताजगंज विद्युत मोक्ष धाम एवं आस पास के स्थानों की सफाई
ताजगंज परंपरागत मोक्ष धाम
को विशाल स्तरीय सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ किया गया |
इस अवसर पर संत निरंकारी मिशन के आगरा जोनल इंचार्ज
एच के अरोरा ने बताया सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का आदेश है कि जिस प्रकार हम अपने आसपास सफाई रखते हैं ,अपने घर में सफाई रखते हैं उसी प्रकार हमें अपनी प्राकृतिक संपदाओं की भी सफाई की रखनी है
यह नदियां झीलें समुद्र कुएं नहरे तालाब यह प्रकृति का एक सुंदर स्वरूप होते हैं जिनकी साफ-सफाई रखना एक मानव का कर्तव्य है और इस कर्तव्य को बखूबी निभाने के लिए आज सतगुरु माता जी ने बीड़ा उठाया है जो कि इस प्रोजेक्ट अमृत के माध्यम से सारे भारतवर्ष में एक देशव्यापी अभियान चलाकर लोगों को जागृत किया जा रहा है इस अभियान के तहत संत निरंकारी मिशन के सेवा दल और साध संगत के हजारों अनुयाई आज आगरा के विभिन्न घाटों पर विशाल सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए एकत्र हुए हैं!निरंकारी मिशन के आगरा संयोजक मनीष कुमार ने बताया कि मिशन की स्थानीय 5 शाखाओं ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाया जिनमें वेस्ट अर्जुन नगर शाखा , मधु नगर शाखा शास्त्रीपुरम शाखा , कमला नगर शाखा, ट्रांस यमुना शाखा के हजारों निरंकारी अनुयायियों ने सतगुरु का ध्यान कर प्रार्थना के साथ अभियान को प्रारंभ किया और पूरी तन्मयता के साथ सफल बनाया
हमारा उद्देश्य जल की भी सफाई और मन की भी सफाई ना गंदगी जल में रहे ना गंदगी मन में रहे इसी भावना के ओतप्रोत होकर यह अभियान चलाया गया है |
अभियान की कमान संभाल रहे सेवादल के क्षेत्रीय संचालक महेश चौहान ने अपने विचारों को प्रकट करते हुए बताया कि बीते कई वर्षों से निरंकारी मिशन अनेकों प्रेरणादायक अभियानों के माध्यम से समाज को न सिर्फ आध्यात्मिक शिक्षाओं से अवगत कराता आया है बल्कि समाज के उत्थान को भी महत्त्व देता आया है!
कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवादल इंचार्ज राजेश निरंकारी के नेतृत्व में सेवादारों ने जहाँ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
वहीँ अर्जुन नगर शाखा के संगत इंचार्ज अमन महेंद्रू ,
कमला नगर शाखा की मुखी जयश्री करमचंदानी ,
शास्त्रीपुरम शाखा के मुखी जसवंत सिं,मधु नगर शाखा के मुखी और आगरा संयोजक मनीष कुमार
एवं ट्रांस यमुना शाखा की मुखी सोना धनवानी आदि के साथ
सुमिरन करते हुए साध संगत ने अपने सतगुरु के प्रति बहुत बड़ी संख्या में अपनी हाज़िरी दर्ज़ कराई | महिला एवं पुरुष सेवादल के सेवादारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं
स्थानीय लोगों ने सन्त निरंकारी मिशन के इस अभियान की खूब प्रशंसा करते हुए अपना भी योगदान प्रदान किया