श्री ग्वाल बाबा मेला कमेटी की बैठक आयोजित, मेले में संस्कृतिक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा,
जगनेर। श्री ग्वाल बाबा मेला कमेटी की बैठक का आयोजन रविवार दोपहर जगनेर कस्बा स्थित ग्वाल बाबा वाटिका पर किया गया, बैठक के दौरान पूर्णिमा से शुरू हो रहे मेले में बाहर से आने वाले लोगो की व्यवस्था के साथ मेले में 7 दिवसीय निशुल्क सांस्कतिक कार्यक्रमों पर चर्चा की गयीं, मेला कमेटी के अध्यक्ष गुड्डू उपाध्याय ने नगर पंचायत द्वारा नगर में साई-सफाई व विधुत पोलो पर लाईटिंग व्यवस्था सही कराने की मांग रखी, कार्यक्रम के दौरान मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष कुलदीप गर्ग ने बताया नगर पंचायत कर्मियों को बेहतर साफ सफाई व नयी लाइट लगाने के साथ पुरानी लाइट लगाने बताया है, मेला कमेटी संरक्षक रामकुमार उपाध्यक्ष ने बताया छट के साथ ही जगनेर ग्वाल मंदिर की परिक्रमा शुरू होगी जिसमें लाखो लोग परिक्रमा देने आते है जिसमे लोगो का उत्साह देखते ही बनता है, बैठक में छत्रपाल सिंह पूर्व प्रधान, अनिल अग्रवाल, हरिओम उपाध्याय, ब्रजकिशोर मित्तल, मुकेश परमार, दामोदर प्रसाद चन्द्रशेखर शर्मा सरपंच, आदि मेले को भव्य बनाने पर विचार रखे, बैठक के दौरान योगेश कुमार, शिवशंकर उपाध्याय, मुकेश सहारा, राजेश उपाध्यक्ष, किशन मंगल, महेंद्र पाठक, मुकेस अँधाना, गजेंद्र शर्मा, रिंकू शर्मा, रजनेश प्रजापति, हरिओम पाठक, छोटू पचौरी, छुट्टन गर्ग, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।





