श्रमिकों की मांग व वरिष्ठ सहायक शिवस्वरुप पर कार्यवाही को लेकर धरना प्रदर्शन किया,उप श्रमायुक्त को मांग पत्र सौंपा

आगरा- जगदीश मेटल वर्क्स नुनिहाई के श्रमिकों के वेतन,ग्रेच्युटी, बोनस,पीएफ, ईएसआई आदि को फैक्ट्री स्वामी से अदा कराये जाने एवं श्रमायुक्त कार्यालय में वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत शिव स्वरुप पर श्रमिकों के उत्पीड़न, गुमराह करने व अबैध धन वसूली में लिप्त होने पर कार्यवाही करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया |
किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि उपश्रमायुक्त सियाराम को देकर श्रमिकों के बकाया भुगतान व वरिष्ठ सहायक शिव स्वरुप पर कार्यवाही की मांग गई है, अगर एक सप्ताह में कार्यवाही नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा |
धरने में मुख्यरूप से भगवान सिंह बघेल, राजकिशोर,शशिदत्त शर्मा, रमन कुमार, राजकुमार चौधरी, ऋषि कुमार, ओमवीर, जितेंद्र,विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे |
रिपोर्ट -गोविन्द शर्मा





