वृन्दावन में निकली शोभायात्रा

मथुरा। 22 जनवरी को होने वाली प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समूचे देश में हर्षाेल्लास देखने को मिल रहा है और साथ ही जगह जगह तरह तरह के अनेक आयोजन हो रहे है। इसी क्रम में भगवान श्री कृष्ण की क्रीड़ा स्थली धर्मनगरी वृंदावन में बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ भव्य रामोत्स्व शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हर वर्ग और समाज के लोगो ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया। धर्मनगरी वृंदावन के सभी हिंदूवादी संगठनों ने मिलकर प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर एकजुटता और सद्भावना का संदेश दिया। शोभायात्रा में शामिल बालक, बालिकाएं, पुरुष महिलाएं भगवा रंग में रंगे हुए नजर आए। वही इस मौके पर किन्नर समाज के द्वारा भी प्रभु श्री राम की शोभायात्रा में शिरकत की गई। शोभायात्रा का मुस्लिम समाज एवं हर वर्ग के लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा और आरती कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में प्रभु श्री राम दरबार एवं हनुमान जी की झांकियां शोभायात्रा में शामिल थी। भक्ति गीत एवं बैंड बाजे की धुन पर हर एक व्यक्ति नाचता गाता हुआ नजर आया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles