विकास प्राधिकरण ने किया ध्वस्तीकरण

रिपोर्ट -ज़ीशान अहमद मथुरा 

मथुरा। मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, गोवर्धन आदि धार्मिक स्थलों को जाने वाले प्रमुख मार्गों पर तेजी से आवासीय परिसरों का विकास हो रहा है। बिना किसी नियम कायदे के कॉलोनाइजर कॉलोनी काटने और उन्हें विकसित करने में लगे हैं। इसी तरह एक एक अवैध निर्माण को जिला प्रशासन ने रुकवा दिया। चार हजार वर्ग मीटर में फैले इस इस प्रोजेक्ट के तहत जो निर्माण हुआ था उसे भी ध्वस्त कर दिया गया है। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने गिरधरपुर में शिवासा एस्टेट रोड पर चार हजार वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अवैध कालोनी को ध्वस्त किया है। कार्रवाई जिलाधिकारी द्वारा नामित मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हुई। बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध रूप से लगभग 4000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनी काटने का कार्य किया जा रहा था। यहां बेसमेंट भी बनाया गया था। एमवीडीए की ओर से निर्माण कार्य को बंद करने के लिए कई बार कॉलोनाइज को नोटिस जारी किये गये इसके बाद कॉलोनी विकसित करने का काम लगातार चलता रहे सचिव एमवीडीए राजेश कुमार ने कॉलोनी को ध्वस्त करने के आदेश पारित किए। यह आदेश भी निष्प्रभावी रहा। इस कारण जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा नामित मजिस्ट्रेट के साथ हाईवे थाने की फोर्स लेकर एमवीडीए के अधिकारी कर्मचारी निर्माण हटाने पहुंच गए। अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी में बनाए गए बेसमेंट, सड़क, नाली और कमरे इत्यादि को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के समय अवर अभियंता मनीष तिवारी, अशोक चौधरी , सर्वेश गुप्ता और अनिरुद्ध यादव मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles