राष्ट्रीय पक्षी मोर को स्वानो ने किया घायल
विहिप कार्यकर्ताओं ने घायल मोर का कराया उपचार
फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार की सुबह दुल्हारा रोड पर कुछ स्वानो ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को घेर कर हमला कर दिया ,मोर गंभीर रूप घायल होकर तड़पने लगा उधर से कार्यकर्ताओं के साथ निकल रहे विहिप के पूर्व जिलाअध्यक्ष आदित्य फौजदार ने श्वानो से बचाकर घायल मोर को प्राथमिक उपचार के लिये पशु चिकित्सालय लाये और उपचार कराया ।
तत्पश्चात वन विभाग को भी सूचना दी पर उधर से कोई जवाब नहीं आया तो मोर को तेहरा मोरी बाग में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया ।
विहिप कार्यकर्ताओं की इस कार्य के लिये स्थानीय लोगों ने सराहना की । इस दौरान उनके साथ संतोष चाहर ,अरविंद लोधी, यदुवीर माहुरा प्रखर फौजदार , यूवी चौधरी , देवेश शर्मा समेत कई मौजूद रहे।





