राधा प्रसाद देव जू महाराज का वैराग्य महोत्सव

 

Report -Zeeshan ahmad mathura 
मथुरा। वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज आश्रम में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज का 60वा वैराग्य महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें वृंदावन के संत महंतों का वृहद भंडार एवं दीन दुखियों की सेवा की गई है। कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने बताया कि वृंदावन के रसिक संतों में से एक पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू महाराज का 60 वा वैराग्य उत्सव आश्रम परिसर में शिष्य पारिकर और हरिदसीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट के द्वारा धूमधाम से मनाया गया है। सर्वप्रथम प्रातः कालीन बेला में पूज्य गुरुदेव महाराज का शिष्य पारिकर के द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजन किया गया है। वहीं उसके पश्चात वृंदावन के संतों के बृहद भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही ठाकुर जी को उत्तम भोग का भोग लगाया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि हम सभी को अपने गुरुओं की राह पर चलना चाहिए। गुरुओं के द्वारा सदैव ही शिष्यों के हित में कार्य किए जाते हैं और साथ ही उन्होंने बताया कि गुरु ही एक वह माध्यम है। जिसके जरिए आत्मा से परमात्मा का मिलन होता है, क्योंकि भगवान श्री कृष्ण भी मानते हैं, कि गुरु ही एक वह मार्ग है। जिसके जरिए एक शिष्य परमात्मा से मिलन करता है। आज पूज्य गुरुदेव के वैराग्य महोत्सव को मनाने के लिए देश के कोने कोने से शिष्य पारिकर आश्रम परिसर में मौजूद है और बड़ी ही हर्षाेल्लास के साथ पूज्य गुरुदेव का वैराग्य महोत्सव मना रहे है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles