मोहन सिंह चाहर ने भरवाए फतेहपुर सीकरी मंडी मिर्जा खां सड़क मार्ग के गड्ढे, जल्द बनेगी आर सी सी रोड
आगरा -भाजपा किसान नेता मोहन सिंह चाहर फतेहपुर सीकरी मंडी मिर्जा खां सामरा मोड़ पर सड़क मार्ग के गड्ढे pwd विभाग से गिट्टी डलवाकर भरवा दिए हैं, ज्ञात है कि सोमवार को किसान नेता मोहन सिंह चाहर साथियों के साथ नगला उत्तू में मृतक परिवार को सांत्वना देकर लौट रहे थे मंडी मिर्जा खां सड़क मार्ग पर गहरे गड्ढों में जलभराव में गाड़ी फंस गई थी तो किसान नेता ने pwd विभाग से कड़ी नाराज़गी जताई थी और pwd ए. ई. से तुरंत सड़क के गड्ढे भरने को कहा था
गड्ढे भरने की सूचना पर किसान नेता मोहन सिंह चाहर , महावीर प्रधान, रतन सिंह, केशवदेव शर्मा के साथ मंडी मिर्जा खां पहुंचे और सड़क मार्ग पर भरे हुए गड्ढों का निरीक्षण किया, गिरीश प्रधान मंडी मिर्जा खां, मान सिंह प्रधान जाझोली, रामभरोसी, भगवान सिंह, किशन सिंह, केदार सिंह, दीपक सिंह, विशाल कुमार सहित क्षेत्रीय लोगों ने आभार व्यक्त किया और नाला सफाई एवं जल निकाशी की मांग की
किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने कहा कि pwd विभाग द्वारा गिट्टी डलवाकर सड़क के गड्ढे भर चुके हैं, सड़क मार्ग आर सी सी बनाए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है स्वीकृति मिलते ही जल्द आर सी सी रोड बनेगी





