महाराजा सूरजमल यात्रा निकाली

कमर अहमद टूंडला 

टूंडला में धूमधाम से निकली महाराजा सूरजमल शोभायात्रा

टूंडला। नगर में हिन्दु ह्दय सम्राट महाराजा सूरजमल का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली गयी। जिसमें लगभग ढेड़ दर्जन आकर्षक झांकियों को शामिल किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
महाराजा सूरजमल जाट एकता मंच व जाट समाज द्वारा संयुक्त रूप से शोभायात्रा निकाली गयी। जिसका नेतृत्व लोकेन्द्र सिंह पोनियां, शरद पोनियां, उदयप्रताप सिंह वर्मा तथा डाॅ. गौतम नौहवार ने किया। शोभायात्रा नगर के दीपा चौराहा से शुरू हुई जो मुख्य बाजार, पुलिस थाना, बिहारी विलास, भारत माता चौक, सिटी सेंटर, सब्जीमंडी, नगला राधेलाल, सुभाष चौराहा होती हुई एटारोड पर मंडी समिति पहुंची जहां उसका समापन किया गया। शोभायात्रा का शुभारम्भ दिल्ली के संजीव लाकड़ा ने किया। समापन समारोह में विभिन्न वक्ताओं ने महाराजा सूरजमल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्श पर चलने की अपील की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री चौधरी बाबू लाल, अमित सिह, मनू चौधरी, अंकित बालयान रहे। शोभायात्रा में महाराजा सूरजमल के साथ ही भगवान शिव, भगत सिंह, साहब सिंह वर्मा, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह आदि के तैल चित्र शामिल किये गये। शोभायात्रा का नगर में जगह जगह लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

ये लोग रहे शामिल
टूंडला। शोभायात्रा में विधायक पे्रमपाल सिंह धनगर,भवानी सिंह, बीनू वर्मा, पालिका अध्यक्ष भंवर सिंह, उत्तम चौधरी, महेन्द्र सिंह जूरैल, सुशील पोनियां, शंकर सोलंकी, हरीश चौधरी, दीपक ठैनुआ, कुलदीप पोनियां, रामजीत पोनियां, देशराज सिंह, पंकज चैधरी,चंद्रवीर एड,किशोर चौधरी, जगवीर सिंह पोनियां, ओमप्रकाश एड, यशपाल सिंह, रोहित चौधरी, रामतीरथ सिंह चक रूपेश शुक्ला, संजय परमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles