चिरैयाकोट/ विमल मिश्र। भारत सरकार की योजना आयुष्मान भारत के तहत आज स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नासिर पुर ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। कल दिनांक 24 2021 दिन गुरुवार व आज दिनांक 25 2021 दिन शुक्रवार को कुल मिलाकर 130 व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। आयुष्मान कार्ड कलेक्ट्रेट एनआईसी विभाग द्वारा मनाया जा रहा है। कैंप में सुजीत कुमार, जंग बहादुर राम, सुराही देवी, बैजनाथ, इस्लाम, सतवंत, सुदर्शन राम, नंदू राम ,आदि सहित कुल 130 लोगों का कार्ड बना। प्रधान पति दिनेश मिश्र उर्फ बीनू ने बताया कि जिन पात्र लोगों का कार्ड किन्ही कारणों से नहीं बन सका है जल्द ही कैंप लगाकर बनाया जाएगा।





