बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पूर्व छात्रा ने यमुना में छलांग लगाकर गंवाई जान

मदन सारस्वत।

मथुरा। अलीगढ़ मथुरा मार्ग स्थित यमुना पुल से इंटर मिडियेट की एक छात्रा ने बोर्ड परीक्षा से पूर्व ही यमुना में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार प्रातः उस के शव को यमुना से बाहर निकाला गया। शव को देखने के लिए भारी मात्रा में राहगीरो के यमुना पुल पर खड़े होने से जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना यमुनापार के लक्ष्मी नगर चौकी क्षेत्र स्थित नए यमुना पुल पर बुधवार देर सांय लक्ष्मी नगर निवासी राजेश की 17 वर्षीय पुत्री अंजलि घर से सामान लेने के लिए बाजार की कहकर गई थी। काफी देर बाद जब अंजलि बाजार से नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। परिजन खोजबीन करते हुए यमुना पुल पर आए तो अंजली की चप्पल पुल पर पड़ी मिली जिससे परिजनों को शक हो गया कि उस ने यमुना में छलांग ली है।

खोजबीन के लिए रात से ही गोताखोर ओमप्रकाश रंजीत और पुष्पेंद्र नाव से जाल डालकर प्रयास करते रहे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आज सुबह गोताखोरों ने फिर से यमुना में उतर कर खोजबीन की तो पुल से 100 मीटर दूरी पर उसकी लाश मिल गई जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। बेटी का शव देख परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। इस दौरान यमुना पुल पर भारी भीड़ एकत्र हो गई दोनों तरफ से वाहनों की लंबी लाइन लग जाने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जमुनापार थाना प्रभारी शशि प्रकाश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए उन्होंने रास्ता साफ कराया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि मृतका एमटीएस स्कूल की छात्रा थी। उसकी आज इंटरमीडिएट की परीक्षा थी। परीक्षा के लिए घर पर ही अपनी तैयारी कर रही थी। उसके पिता होमगार्ड में कार्यरत है। आत्महत्या करने के कारण का पता नही चल सका।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles