बृज में हुई चित्रगुप्त पीठ की स्थापना

वृंदावन। भगवान ब्रह्मा जी के 17 वें मानसपुत्र भगवान चित्रगुप्त महाराज के भव्य मंदिर चित्रगुप्त पीठ की स्थापना वृंदावन राधा कुंड मार्ग पर हो रही है इससे पूर्व भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विभिन्न प्रदेशों में भ्रमण करते हुए जन आशीर्वाद यात्रा निकल जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को यात्रा धर्मनगरी वृंदावन पहुंची।

भगवान चित्रगुप्त की जन आशीर्वाद यात्रा के वृंदावन पहुंचने पर कायस्थ समाज के लोगों समेत संत महात्माओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यात्रा विद्यापीठ चौराहा से प्रारंभ होकर बांके बिहारी मंदिर मार्ग, अठखंभा, बनखंडी, लोई बाजार, रेतिया बाजार प्रताप बाजार, अनाज मंडी, नगर निगम चौराहा, गौरा नगर कॉलोनी स्थित गोरा देवी मंदिर पर पहुंची। जहां कुछ देर विश्राम के बाद यात्रा राधाकुंड मार्ग स्थित चित्रगुप्त पीठ के लिए रवाना हो गई।

श्री चित्रगुप्त पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज के साहित्य में चल रही यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर एवं आरती उतार कर स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही भारत की पहली चित्रगुप्त पीठ विश्व स्तर पर अपनी नई पहचान बनाएगी।

यात्रा संयोजक स्वास्तिक प्रॉपर्टीज एंड ग्रुप के चेयरमैन मयंक सक्सेना द्वारा महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद, महंत मोहिनी बिहारी शरण, महंत दशरथ दास समेत अन्य संतों का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह बैठकर स्वागत किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles