बी के यू टिकेत ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट ज़ीशान अहमद मथुरा 

मथुरा भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गोकुल बैराज के फाटक खोलने की मांग के लिए मथुरा जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता टोपी पहन कर किसानों को न्याय दो गोकुल बैराज के फाटक खोलो भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया
भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वरिष्ठ महानगर सलाहकार लोकेश कुमार राही ने संयुक्त रूप से कहा गोकुल बैराज के फाटक बंद होने सेे यमुना का जलस्तर बढ़ा है जिससे वृंदावन जहांगीरपुर क्षेत्र के किसानों की गेहूं वा अन्य फसलें बर्बादी के कगार पर हैं पहले प्राकृतिक आपदा बरसात ने किसानों की कमर तोड़ दी थी अब गोकुल बैराज के फाटक बंद होने व यमुना के जलस्तर बढ़ने से जहांगीरपुर का किसान बर्बादी के कगार पर है जिला प्रशासन 12 घंटे के अंदर गोकुल बैराज के फाटक खोल दें नहीं तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता किसानों के साथ बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी प्रदर्शन में प्रमुख रूप से चित्रसेन मौर्य बबलू चौधरी भगवानदास निषाद सूरज निषाद देवेश निषाद मुकुट बिहारी निषाद लक्ष्मण निषाद मंटू निषाद दीपक निषाद घासी राम प्रसाद विनोद निषाद नंदकिशोर निषाद विष्णु निषाद आकाश बाबू टिटू जितेंद्र सिंह फैजान कुरैशी मुजाहिद कुरैशी आदि मौजूद थे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,871FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles