बीआरसी फतेहपुर सीकरी पर शोक सभा आयोजित कर दिवंगत शिक्षामित्र सुषमा कुमारी को दी श्रद्धांजलि,

बीआरसी फतेहपुर सीकरी पर शोक सभा आयोजित कर दिवंगत शिक्षामित्र सुषमा कुमारी को दी श्रद्धांजलि,परिवार की मिलकर आर्थिक मदद करेंगे सभी शिक्षक, शिक्षामित्र अनुदेशक

 

आगरा । आज सोमवार को बीआरसी मंडी गुड़ फतेहपुर सीकरी पर दिवंगत शिक्षामित्र सुषमा कुमारी की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी । शोक सभा में उपस्थित सभी शिक्षक, शिक्षामित्र तथा अनुदेशकों ने मिलकर मृतक सुषमा कुमारी के परिवार की पारिवारिक स्थिति को देखते हुए आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया है शोक सभा को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह छौंकर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री मोहन सिंह चाहर, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अभय चौधरी,पवन भगौर,एआरपी हरेन्द्र सिंह इंदौलिया, देवेश पाल सिंह,कमलेश आदि ने सम्बोधित किया । ज्ञात हो कि प्राथमिक विद्यालय सूआ का बाग में कार्यरत शिक्षामित्र सुषमा कुमारी की विगत 7 मार्च को ह्रदयघात से असमय मृत्यु हो गयी थी परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है पति मजदूरी करते हैं मृतक सुषमा कुमारी अपने पीछे तीन छोटी बेटियों को छोड़ गयी हैं । जवाहर सिंह इंटर कॉलेज के मैनेजर तथा समाज सेवी श्री राजवीर सिंह ने तीनों बेटियों को 12 वीं तक की शिक्षा अपने विद्यालय से फ्री पूरी कराने की सहमति दी है ।

श्रद्धांजलि सभा में मृतक सुषमा कुमारी के पति सुशील कुमार व तीनों बेटियाँ रामनिवास चाहर,दिलावर सिंह,देवेन्द्र भगौर,कमल सिंह,देवेन्द्र सिं चाहर, भूरीसिंह सोलंकी, रनवीर भगौर,पवन प्रकाश, सतीश,रंजीत, प्रताप सिंह,रोहित,पशुराम,श्यामवीर,शैलेन्द्र सिंह माहुरा, हरवीर सिंह,सुरेन्द्र पाल सिंह कुशवाह,अरवसिंह,विनय वर्त,कमलेश ,यशोदा, प्रतिभा यादव,स्मिता,साधना,इंद्रा पिप्पल,हेमलता, फूलवती सहित आदि शिक्षक,शिक्षामित्र तथा अनुदेशक सम्मिलित रहे ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler